Rudrapur News: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का आरोप
रुद्रपुर, अक्टूबर 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिंट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने छह सात युवकों पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में ट्रांजिट कैंप निवासी राम चंद्र ने कहा है कि शुक्रवार रात वह अपने भाई राजन, मनोज, विकास के साथ घर पर था। आरोप है कि इस बीच उनके घर में ट्रांजिट कैंप निवासी छह-सात युवक जबरन घुस आए और गाली गलौज की। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर चारों को घायल कर दिया और धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज कराया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.