रुद्रपुर, अगस्त 22 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। दूधियानगर निवासी एक ऑटो चालक के घर के पास खड़े ऑटो के तीनों पहिये चोरी हो गए। ऑटो चालक ने दो युवकों पर शक जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिवाकर निवासी दूधियानगर वार्ड 12 ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पास सीएनजी ऑटो है। 14 अगस्त की रात ऑटो घर के पास पार्क किया था। 15 अगस्त की सुबह देखा तो ऑटो के तीनों पहिये गायब थे। सीसीटीवी कैमरे करने पर कुछ संदिग्ध फुटेज में दिखाई दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...