रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- Rudrapur News: सितारगंज। ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में विशेष कानूनी जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सिविल जज नन्दिता काला ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद का पॉक्सो और शिक्षा अधिकार पर चर्चा की। बुधवार को स्कूल में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति नन्दिता काला ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, लोक अदालत और शिक्षा का अधिकार पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछे। छात्रों ने कानून से जुड़ी बारीकियों को सीखा। पैनल अधिवक्ता विश्वजीत रॉय व मनोरमा गुप्ता ने साइबर सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे। यहां प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत गोयल, मनोज कुमार, नीतू, विनीता धामी, रिया गंगवार, रूपा जाटव, कृपा जाटव, निर्मल भट्ट, बलजिंदर कौर, जीवन सि...