Rudrapur News: ग्राम बरा में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग, हड़कंप
रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: किच्छा। पुलभट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बरा में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक को भयभीत करने के लिए हवाई फायर कर दिया। फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, दो युवकों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर रंजिश चल रही है। बुधवार शाम एक युवक ग्राम बरा के पास एक दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान दूसरा युवक वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद दूसरे युवक ने तमंचे से हवाई फायर कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से चला गया। पुलभट्टा थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.