Rudrapur News: ग्राम प्रधानों ने पूर्व विधायक नारायण पाल का पुतला जलाया
रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नारायण पाल के 21 सितंबर को बसगर में दिए बयान से नाराज ग्राम प्रधानों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रधानों ने नगर के मुख्य चौक पर पूर्व विधायक नारायण पाल का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रेशम सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक ने बिना तथ्यों के बसगर के प्रधान पर धनराशि के गबन का आरोप लगाया है। महेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक ने ग्राम बसगर में स्वागत द्वार एवं सीसीटीवी लगाए जाने के प्रस्ताव के पैसे के गबन का आरोप लगाया, जो निराधार है। गांव में किसी भी विकास योजना के लिए सर्वप्रथम खुली बैठक आयोजित की जाती है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास होते हैं। इसके बाद प्रस्तावों की कार्ययोजना बनाई जाती है। उन्होंने बताया कि ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.