Rudrapur News: ग्राम जादोपुर में नील गाय की मौत
रुद्रपुर, जुलाई 9 -- Rudrapur News: खटीमा। ग्राम जादोपुर क्षेत्र में नीलगाय का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खटीमा वन क्षेत्र अधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण स्पष्ट हो सकेगा। यदि जांच में किसी भी प्रकार की मानवीय संलिप्तता या करंट लगने जैसी बात सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी आरआर चंदोला भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.