रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। गौरा शक्ति ऐप पर महिला की शिकायत का संज्ञान लेते हुए दिनेशपुर पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया। महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और दूसरी युवती से सगाई करने का आरोप लगाया था। वहीं, एक अन्य व्यक्ति पर समझौते के लिए दबाव बनाने और जबरन कागजात पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 15 अक्तूबर को एक महिला ने गौरा शक्ति ऐप पर ग्राम कुल्हा निवासी राजेश भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...