रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। आदर्श जूनियर हाईस्कूल एंजनिया में बुधवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में सिसौना न्याय पंचायत के गौरव मेवाड़ी और अनुष्का विश्वास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब हासिल किया। गौरव ने 400 मीटर, 600 मीटर दौड़ और लंबी कूद, जबकि अनुष्का ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक खेल समन्वयक हृदेश चौहान, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र तोमर और केएन अटवाल ने किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में सिसौना के विराज देवान, 200 मीटर में प्रजोत सिंह, 400 मीटर में तन्मय और लंबी कूद में नानकमत्ता के अर्जुन मल्लिक ने स्वर्ण पदक जीते। यह भी पढ़ें- Kashipur News: खो -खो में राप्रावि सूत मिल विजेता,पतरामपुर उप...