Rudrapur News: गौरक्षा दल के वाहन से हटवाई नीली बत्ती
रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। यातायात पुलिस ने शनिवार को गोरक्षा दल के एक वाहन पर लगी नीली बत्ती हटवा दी। साथ ही नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए वाहन को यातायात चौकी में खड़ा करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गोरक्षा दल के अध्यक्ष विराट आर्य को हाईवे किनारे एक गाय के घायल होने की सूचना मिली। इस पर टीम राहत वाहन लेकर मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान नैनीताल हाईवे पर चेकिंग कर रही यातायात पुलिस ने वाहन को रोक लिया। यातायात उपनिरीक्षक ने वाहन पर लगी नीली बत्ती हटवाते हुए होमगार्ड को वाहन यातायात चौकी में खड़ा कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Gonda News: पुलिस के बेड़े में शामिल हुआ इंटरसेप्टर वाहन, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.