रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। झनकट स्थित कामधेनु गोशाला में जलभराव और दीवार गिरने की काल्पनिक घटना पर गुरुवार को प्रशासन ने व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की। गोशाला में पानी भरने से दीवार गिर गई, जिसमें तीन लोग और कुछ मवेशी घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद पुलिस, वन विभाग, पशुपालन विभाग, नगरपालिका, ऊर्जा निगम, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जबकि घायल मवेशियों का पशुपालन विभाग की टीम ने उपचार किया। आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित इस मॉकड्रिल की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली। यह भी पढ़ें- चम्पावत जिले में पांच स्थान पर मॉक ड्रिल की सीओ नीरज सेमवाल के नेतृत्व म...