Rudrapur News: गोशाला बनकर तैयार, कल सीएम धामी करेंगे उद्घाटन
रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24 सितंबर को हल्दी घेरा में बनी गोशाला का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसको लेकर प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। खटीमा में गोशाला का निर्माण मुख्यमंत्री धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। हल्दी घेरा गांव में गोशाला बनकर तैयार हो गई है। आठ एकड़ में बनी इस गोशाला में दो हजार गोवंशों को रखने की क्षमता है। जिला पंचायत ने गोशाला का निर्माण कराया है, जिस पर 7 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। गोशाला के उद्घाटन के बाद खटीमा क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हाईवे और गली-मोहल्ले में बेसहारा घूमने वाले गोवंश लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.