Rudrapur News: गोशाला की क्षमता पर विधायक कापड़ी ने उठाए सवाल
रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने शनिवार को गोशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और गोवंश रखने की क्षमता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गोशाला के उद्घाटन के समय इसकी क्षमता दो हजार गोवंश रखने की बताई गई थी, जबकि वर्तमान में यहां केवल 700 गोवंश रखने की क्षमता होने की बात सामने आ रही है। विधायक ने गोशाला की क्षमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अतिरिक्त बजट स्वीकृत करने की मांग की है। विधायक कापड़ी ने कहा कि उद्घाटन के समय गोशाला की क्षमता दो हजार बताई गई थी तो फिर 700 गोवंश होने पर ही इसकी क्षमता पूरी कैसे हो गई? उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण अपने गोवंश लेकर गोशाला पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें वापस लौटाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Champawat News: बनबसा में 1.14 करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.