Rudrapur News: गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे
रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के वार्ड-1 शिमला बहादुर में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर राममूर्ति अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे में झुलसे गृहस्वामी नितेश ममगई ने बताया कि उनकी पत्नी अपने मायके देहरादून गई थीं। शनिवार सुबह वह बच्चों के लिए मैगी बना रहे थे। इस दौरान गैस रिसाव के चलते अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घर में आग लगने से वह स्वयं, उनकी 11 वर्षीय बेटी इशिका और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.