Rudrapur News: गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में चोरों ने घर खंगाला
रुद्रपुर, जुलाई 8 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में चोरों ने घर में घुसकर सोने के जेवर, चांदी व नगदी चुरा ली। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। चंद्रसेन पुत्र इतवारी लाल निवासी ग्राम गेला टांडा नवाबगंज बरेली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आठ साल से किच्छा चीनी मिल में संविदा पर तौल लिपिक का काम करते हैं। उन्हें चीनी मिल में सरकारी क्वार्टर मिला हुआ है। 21 जून को वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में बरेली गए हुए थे। वह 25 जून को वापस आए। उन्होंने देखा कि चोरों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी के दो तोला सोने के जेवर, पांच सौ ग्राम चांदी और 43,500 रुपये नकद चोरी कर लिए। चंद्रसेन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.