Rudrapur News: गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में चोर ने खंगाला घर
रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: किच्छा। गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में चोर ने घर में घुसकर 21,500 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। नरेन्द्र पाल पुत्र मक्खन लाल निवासी विकास कॉलोनी वार्ड 16 ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 जुलाई की सुबह वह काम पर चले गए थे, जबकि बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गया। दोपहर में स्कूल से लौटे बच्चों ने मोबाइल फोन पर घटना की जानकारी दी। नरेन्द्र पाल ने पूछताछ के बाद आमिर निवासी सिरौलीकलां पुलभट्टा पर चोरी का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आमिर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.