Rudrapur News: गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में चोरों ने खंगाला घर
रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: किच्छा। वार्ड 16 में गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर का ताला तोड़कर 5500 रुपये नकद और सोने की दो अंगूठियां चोरी कर लीं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। टीचर्स कॉलोनी वार्ड 16 निवासी गौरव गुप्ता पुत्र ओमकार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 अगस्त को वह घर में ताला लगाकर बाहर गया था। बुधवार को पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। घर लौटने पर उसने देखा कि चोर अंदर घुसे थे। जांच करने पर 5500 रुपये नकद और सोने की दो अंगूठियां गायब मिलीं। पीड़ित ने पुलिस से चोरों को पकड़ने और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.