Rudrapur News: गूलरभोज में 82 परिवारों को मिलेगा अपना पक्का मकान
रुद्रपुर, नवम्बर 2 -- Rudrapur News: गूलरभोज, संवाददाता। नगर पंचायत के आवासविहीन 82 परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना-2 के तहत चयनित सभी 82 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित किए गए। सोमवार को नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सतीश चुघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि नगर पंचायत के प्रस्ताव पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर आवासविहीन परिवारों को छत उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी के लिए 2.75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे पूर्व गूलरभोज नगर पंचायत में पीएम आवास योजना के तहत करीब 249 पक्के मकान बन चुके हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने केंद्र और रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.