रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- Rudrapur News: गूलरभोज। गूलरभोज मंडी स्थित यूसीएफ के धान खरीद केंद्र पर खरीद की रफ्तार बेहद धीमी है। केंद्र खुलने के बावजूद अब तक महज 35 कुंतल धान की तौल हो पाई है। खरीद में सुस्ती की वजह हालिया ओलावृष्टि से फसल को हुआ नुकसान और धान में बढ़ी नमी को माना जा रहा है। किसानों के मुताबिक, आसमान में बादल छाए रहने से धान में नमी निर्धारित सरकारी मानकों से अधिक आ रही है। ऐसे में सरकारी केंद्र पर धान बेचने में दिक्कत हो रही है। वहीं, कच्चे आढ़तियों को अब तक मिल आवंटित नहीं होने से किसानों को मंडी में कम दामों पर धान बेचना पड़ रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। धान खरीद केंद्र प्रभारी गौरव ने बताया कि अब तक 10 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। केंद्र पर खरीद की धीमी रफ्तार के चलते फिलहाल परिसर सूना पड़ा ह...