रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी स्थित वैष्णवी शक्तिपीठ आश्रम में पूज्य ब्रह्मलीन स्वर्ग फार्म वाले माता हंसेश्वरी भारती महाराज के पावन तपोस्थल पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार सुबह से ही दूर-दूर से श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। पूरा मंदिर परिसर जयकारों और गुरु महिमा के भजनों से भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, गुरु वंदना और मां भगवती की स्तुति से हुई। इसके बाद दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। समापन पर महामाई और गुरु महाराज की भव्य आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: गुरु पूर्णिमा पर हल्द्वानी में गूंजे गुरु महिमा के जयकारे इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन...