Rudrapur News: गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में धार्मिक जत्थे कर रहे गुरुओं की महिमा का गुणगान
रुद्रपुर, नवम्बर 9 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। गुरुवाणी का मधुर स्वर, दीपों की रोशनी और वाहेगुरु के जयकारों के बीच गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में बंदी छोड़ दिवस और दीपावली मेले की रौनक चरम पर है। सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मध्यरात्रि से ही हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने के लिए पहुंचने लगे। तड़के से गुरुद्वारा परिसर में लंबी कतारें लग गईं। संगत ने गुरुद्वारा छठवीं पातशाही, भंडार साहिब और दूध वाला कुआं में शीश नवाकर सुख, शांति और समृद्धि की अरदास की। वहीं पवित्र बाऊली साहिब और अजायब घर में सिख इतिहास से रूबरू हुई। गुरुद्वारा परिसर में आठ नवंबर से सजाए गए धार्मिक दीवान में दिन-रात गुरुओं की महिमा का गुणगान हो रहा है। विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रसिद्ध रागी, ढांढी, कविसरी जत्थों और कथावाचको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.