रुद्रपुर, जुलाई 7 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रबंधक रणजीत सिंह का मंगलवार को आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गुरुद्वारा परिसर और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम मनकरा निवासी 54 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह पिछले कुछ समय से बीमार थे और आगरा के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वह पिछले करीब 30 वर्षों से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की सेवा से जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने फार्म मैनेजर और कैशियर की जिम्मेदारी भी निभाई। वर्ष 2007 से वह गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। अपने पीछे वह पत्नी सिमरजीत कौर, पुत्र प्रतपाल सिंह और एक विवाहित पुत्री को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी श्री गुरुनानक बालिका इंट...