Rudrapur News: गुरुद्वारा प्रबंधन विवाद सुलझाने की बैठक बेनतीजा
रुद्रपुर, जुलाई 5 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी नानकमत्ता साहिब में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के समाधान के लिए प्रस्तावित बैठक गतिरोध के चलते बेनतीजा रही। रविवार को आयोजित बैठक में भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवीर सिंह लखनऊ से गुरुद्वारा परिसर पहुंचे। मौजूद संगत ने कहा कि गुरुद्वारे के भीतर केवल चुनी हुई प्रबंध कमेटी की ही बैठक होनी चाहिए। उन्होंने बाहरी संगठनों अथवा समितियों की बैठकों का आयोजन गुरुद्वारा परिसर के बाहर किए जाने की मांग उठाई। संभावित विवाद और टकराव की आशंका को देखते हुए गुरुद्वारा परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि विवाद के समाधान के लिए गठित 15 सदस्यीय जांच कमेटी के संबंध में और गुरुद्वारा परिसर में हुए विरोध के बारे में संगत को पूरी जानकारी दी जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.