Rudrapur News: गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में 15 दिवसीय दिवाली मेला शुरू
रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में दीवाली मेला शनिवार की देर रात से शुरू हो गया है। रविवार से 11 नवम्बर तक यहां दिन-रात धार्मिक दीवान का आयोजन शुरू होगा। शनिवार को नानकपंथी श्रद्धालुजन पहुंचने लगे हैं। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब को आकर्षक रूप से बिजली झालरों से सजाया गया है। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर 15 दिवसीय दीपावली मेले के लिए शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी और प्रशासन की ओर से दिन-रात चलने वाले मेले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार से यहां भारी भीड़ उमड़ने की सम्भावना के चलते पार्किंग, रुकने, लंगर के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।
मेले की तैयारियां और सुविधाएं गुरुद्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.