Rudrapur News: गुरुजनों ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- Rudrapur News: किच्छा। ग्राम सभा गडरिया बाग रजपुरा स्थित प्राथमिक पाठशाला में प्रधानाध्यापक नवनीत सिंह और सहायक अध्यापक सुरेश पंत ने शनिवार को स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। दोनों गुरुजनों का जन्मदिन 12 सितंबर को होता है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को फ्रूटी, केक, पूरी, हलवा और खीर समेत विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन खिलाए। प्रधानाध्यापक नवनीत सिंह और सहायक अध्यापक सुरेश पंत ने बताया कि वे हर वर्ष अपने जन्मदिन की पार्टी बच्चों के साथ इसी तरह मनाते हैं। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता गणेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दोनों गुरुजन प्रदेश के शिक्षकगणों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.