रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने पशुपालकों के दूध की खरीद दरों में बढ़ोतरी की है। संघ की अध्यक्ष प्रभा रावत और प्रधान प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि प्रबंध कमेटी की सहमति के बाद 17 अक्तूबर से गाय के दूध की दर दो रुपये और भैंस के दूध की दर पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। नई दरों के अनुसार गाय के दूध का मूल्य 38 से बढ़ाकर 40 रुपये और भैंस के दूध का मूल्य 48 से बढ़ाकर 53 रुपये प्रति लीटर किया गया है। क्रीमवेश मानक में एसएनएफ आठ प्रतिशत से कम होने पर 10 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: किसानों को मिलेंगे दूध के बढ़े दाम अध्यक्ष प्रभा रावत ने बताया कि दीपावली के अवसर पर लिए गए इस निर्णय से करीब 10 हजार पशुपालकों को लाभ ...