Rudrapur News: गायन में हर्षित और लोक नृत्य में खेतलसंडाखाम की टीम रही विजेता
रुद्रपुर, जुलाई 20 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। थारू विकास भवन में रविवार को 'आवाज सुनो थारू लोकगीतों की' एवं थारू लोक नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में खटीमा, नानकमत्ता और सितारगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 92 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में आठ गांवों की टीमों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। लोकगीत गायन में भिलैया के हर्षित राणा और लोक नृत्य में खेतलसंडाखाम (खटीमा) की टीम विजेता रही। कार्यक्रम के आयोजक लोकगायक बंटी राणा ने बताया कि लोकगीत गायन प्रतियोगिता में भिलैया के हर्षित राणा ने प्रथम, कल्याणपुर (नानकमत्ता) की शिवारती राणा ने द्वितीय और बरकीडांडी (नानकमत्ता) की रोशनी राणा और चंदेली की रोशनी राणा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमशः 3,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.