रुद्रपुर, नवम्बर 28 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। गांधी पार्क में रविवार को आयोजित होने वाले श्री श्याम संकीर्तन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन में हजारों श्याम प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। विधायक व कार्यक्रम संयोजक शिव अरोरा ने शनिवार को गांधी पार्क में पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संकीर्तन में विश्व प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनके भजनों को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन में बिलासपुर, किच्छा, गदरपुर, रामपुर और हल्द्वानी समेत आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। शिव अरोरा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पहले रविवार को दोपहर दो बजे गांधी पार्क से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए गल्ला मंडी स्...