रुद्रपुर, अगस्त 22 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। जाति प्रमाण पत्र निरस्त कराने के लिए गलत दस्तावेज प्रस्तुत करने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम बखपुर (किच्छा) निवासी शनि कुमार पुत्र रामलाल, सोहन लाल पुत्र भीमसेन, चुन्नी लाल पुत्र सालिक राम, राजेश कुमार पुत्र राम बहादुर, मनोज कुमार पुत्र सोहन लाल और दीपक कुमार पुत्र श्रवण कुमार ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम बखपुर निवासी रवि कुमार पुत्र कालीचरण ने उनके जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देते हुए जनपद स्तरीय स्क्रूटनी समिति के समक्ष विभिन्न दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। समिति ने गहन जांच के बाद उनके पक्ष में रिपोर्ट दी। पीड़ितों का आरोप है कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजो...