Rudrapur News: गमगीन माहौल में निकाला ताजियों का जुलूस
रुद्रपुर, अगस्त 6 -- Rudrapur News: किच्छा। चेहल्लुम के मौके पर गुरुवार को नगर में ताजियों का जुलूस गमगीन माहौल में निकाला गया। अकीदतमंदों ने ताजियों को देर शाम पुरानी गल्ला मंडी स्थित करबला में दफन किया। हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की करबला में हुई शहादत की याद में सिरौली कला, बंडिया, इंदिरा नगर, सिसई सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोग ताजिए लेकर दरगाह चूड़ी शाह बाबा परिसर पहुंचे। यहां से दोपहर बाद जुलूस के रूप में ताजियों को करबला ले जाया गया, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार उन्हें दफन किया गया। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: चेहल्लुम पर गमगीन माहौल में निकले ताजिये यह भी पढ़ें- Bareily News: चेहल्लुम पर निकले ताजियों के जुलूस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.