रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को श्रम विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर श्रम कानूनों के अनुपालन की जांच के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने कर्मचारियों के पंजीकरण, श्रम संबंधी अभिलेखों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान पुलिस बल भी साथ रहा, जिससे बाजार में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध जताया। इस दौरान श्रम विभाग के अधिकारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना इस तरह की कार्रवाई से कारोबारियों में अनावश्यक भय का माहौल बनता है। दीपक बेहड़ ने कहा कि जब व्यापारी किसी समस्या को लेकर थाने पहुंचते है...