रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। बीते दिनों एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट कर 2.50 लाख रुपये की लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के पीड़ित बृजेश ठाकुर की तहरीर पर जसवीर सिंह, अब्दुल रहमान, साकिब, आसिफ, नाजिम, नईम और 10-15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना का विवरण पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि 25 सितंबर 2026 की देर रात गदरपुर निवासी आदेश ठाकुर अपने दोस्तों के साथ कार से बाजपुर से घर लौट रहे थे। गदरपुर मार्ग पर धर्मकांटे के पास अचानक कार का टायर फट गया। आरोप है कि जब वह जैक लगाकर टायर बदल रहे थे, तभी जसवीर सिंह वहां पहुंचा और गाड़ी हटाने को लेकर विवाद करने लगा। गाड़ी जैक पर होने क...