Rudrapur News: गदरपुर क्षेत्र की दो सड़कों को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति
रुद्रपुर, अगस्त 31 -- Rudrapur News: गूलरभोज, संवाददाता। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। सोमवार को विधायक अरविंद पांडे ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण समेत विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की और लंबित मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। विधायक की पहल पर सीतापुर से एएनके इंटर कॉलेज, गूलरभोज तक सड़क निर्माण के द्वितीय चरण और बलराम नगर से बिसनपुर होते हुए खेमपुर तक सड़क निर्माण कार्य को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। सीतापुर से एएनके इंटर कॉलेज, गूलरभोज तक सड़क निर्माण के द्वितीय चरण के लिए करीब 8.60 करोड़ रुपये की लाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.