Rudrapur News: गणेश वंदना और नारद लीला से गूंजा शांतिपुरी
रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: शांतिपुरी, संवाददाता। रविवार देर रात गणेश वंदना एवं नारद लीला के साथ शांतिपुरी में तृतीय वर्ष की रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कमेटी अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. बीडी जोशी, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने किया। अध्यक्ष बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्र और रामलीला आयोजन की शुभकामनाएं दीं। रामलीला के प्रथम दिन कलाकारों ने सरस्वती वंदना, नारद-कामदेव प्रसंग, शिव-नारद संवाद, विष्णु-नारद संवाद, मोहिनी स्वयंवर, रावण-कुंभकरण-विभीषण को वरदान प्राप्त होने, रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने, राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ, चारों भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.