Rudrapur News: गणेश महोत्सव आयोजन कमेटी के अध्यक्ष बने मनोज
रुद्रपुर, अगस्त 21 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म। नगर के मुख्य सुभाष चौक पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय गणेश महोत्सव के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मनोज शील को अध्यक्ष और अरविंद सिंह को सचिव मनोनीत किया गया। गुरुवार को आयोजन स्थल पर हुई बैठक में समिति के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें मनोज शील को अध्यक्ष, ओम प्रकाश सक्सेना को उपाध्यक्ष, अरविंद सिंह को सचिव, पन्ना भोले को उपसचिव तथा दीपक को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत चेयरमैन सुमित मंडल, आनंद सरकार, देवेंद्र मल्होत्रा, शिववर्धन सिंह, कुंदन नेगी, समीर मल्लिक और विपुल विश्वास को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि मंच संचालन का दायित्व अमित विश्वास को दिया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: जगन्नाथपुर गणेश पूजा समिति की बैठक आयोजित कर नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.