रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: खटीमा। शारदा स्टेडियम भट्टा में शनिवार से चतुर्थ स्वर्गीय देव सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले मुकाबले में गट्स एंड ग्लोरी टनकपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शक्ति फार्म को 7-0 से पराजित किया। टनकपुर की ओर से चार गोल करने वाले आशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के 10वें मिनट में आशु ने गोल कर टनकपुर का खाता खोला। 15वें मिनट में रोहन और 30वें मिनट में आशु ने गोल कर पहले हाफ तक टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...