Rudrapur News: गंगापुर रोड चौड़ीकरण की पहली किश्त जारी, जाम से मिलेगी राहत
रुद्रपुर, सितम्बर 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। शहर की प्रमुख व्यस्त सड़कों में शामिल गंगापुर रोड के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। एफसीआई चौक से फुलसुंगी श्मशान घाट तक करीब 3.5 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण के प्रथम चरण को शासन ने प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में शुरुआती धनराशि भी जारी की गई है। शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान मेयर विकास शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत गंगापुर रोड के चौड़ीकरण को मंजूरी मिली है। प्रथम चरण में सड़क का सर्वेक्षण, लेवल पिलर्स, रोड प्लान और एल-सेक्शन तैयार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: पंतनगर विवि में 2.85 करोड़ से सुधरेंगी 6.27 किमी सड़कें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.