रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। खेल महाकुंभ-2026 के तहत रविवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं से चयनित विजेता खिलाड़ियों ने अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग की फुटबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। फुटबॉल के दोनों आयु वर्गों में लालकुआं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में अर्पिता ने जीता स्वर्ण पदकफुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-14 बालिका फुटबॉल के फाइनल में लालकुआं ने रुद्रपुर को 4-0 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। रुद्रपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान के मुकाबले में हल्द्वानी ने किच्छा को 2-0 से हराया। अंडर-19 बालिका...