Rudrapur News: खेल महाकुंभ में दम दिखाएंगे ऊधमसिंह नगर के 168 खिलाड़ी
रुद्रपुर, अक्टूबर 21 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर के 168 युवा खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरिद्वार में 26 से 28 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी पांच खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले की टीम 25 अक्तूबर को हरिद्वार के लिए रवाना होगी। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जिले से कुल 168 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें कबड्डी के 50, ताइक्वांडो के 35, एथलेटिक्स के 35, पिट्ठू के 28 और तीरंदाजी के 15 खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों का चयन न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं एवं ट्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.