Rudrapur News: खेल के दौरान विवाद के बाद मारपीट का आरोप
रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: सितारगंज। वॉलीबाल खेलने के दौरान विवाद के बाद मारपीट करने के आरोप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नाजिर पुत्र अजीम उल्ल निवासी ग्राम सिसैया ने सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई की शाम वॉलीबाल खेलने के दौरान अजीम खान उर्फ अज्जू पुत्र मकसुद्दीन निवासी ग्राम सिसैया के साथ विवाद हो गया था। करीब एक घंटे बाद अजीम खान ने उससे और उसके भाई के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.