Rudrapur News: खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल, वॉलीबाल टूर्नामेंट शुरू
रुद्रपुर, नवम्बर 9 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को नकुलिया लौका मैदान में 'उड़ान उत्तराखंड' वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इससे पहले मंत्री ने खिलाड़ियों और मौजूद जनसमुदाय को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए तीन वर्ष पूर्व उड़ान सितारगंज मुहिम शुरू की गई थी। इसी कड़ी में वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कहा कि युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.