Rudrapur News: खेतों से पानी की निकासी खुलवाने की मांग
रुद्रपुर, जुलाई 28 -- Rudrapur News: खटीमा। खेतों की पानी की बंद की गई निकासी को खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने इस आशय का एक ज्ञापन एसडीएम को दिया है। सैजना-पटपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उनके खेतों के पानी की निकासी का रास्ता बंद कर दिया है। इसकी वजह से उनके खेतों में चार से 5 फीट पानी भर गया है। इस वजह से खेतों में लगी धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। खेतों में जलभराव होने से जनहानि की भी आशंका है। ग्रामीणों ने खेतों से पानी की निकासी करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पप्पू सिंह, राकेश सिंह, मौसमी देवी, सरोज देवी, अमिता देवी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.