Rudrapur News: खुरपिया में भूमिहीनों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी
रुद्रपुर, अगस्त 3 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। ग्राम पंचायत खुरपिया में भूमि संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारी खुरपिया फार्म में भूमिहीनों के लिए आरक्षित भूमि के आवंटन की मांग कर रहे हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में भूमिहीन परिवार अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भूमिहीनों को भूमि आवंटित करने के साथ ही स्थानीय बेरोजगार युवाओं को सिडकुल में रोजगार दिए जाने की मांग की। अनशनकारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लिए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अनशन करने वालों में श्रीकुमार पाल, राजनदेव, हृदयानंद, परवीन सिंह, नरेंद्र कुमार, मेहरा, मिथलेशा, सुशीला, श्रीदेवी, नीलम देवी, पूजा, पूनम गिरी गोस्वामी, विमला, प्रमिला व कैलाशी नरेंद्र सिंह टाकुली आदि रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: भूमिहीनों ने भूमि आवंटन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.