Rudrapur News: खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
रुद्रपुर, अगस्त 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत खेल वर्ष 2026-27 के लिए 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय चयन ट्रायल बुधवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से 297 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 177 बालक और 120 बालिकाएं शामिल रहीं। शिक्षा और खेल विभाग के संयुक्त समन्वय और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हुए ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता, खेल कौशल और संबंधित खेल की तकनीकी क्षमताओं का निर्धारित मानकों के आधार पर परीक्षण किया गया। एथलेटिक्स में 113, बैडमिंटन में 59, बॉक्सिंग में 45, बास्केटबॉल में 40 और ताइक्वांडो में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: 30 मीटर फ्लाइंग, मेडिसन बॉल के लिए ट्रायल वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.