Rudrapur News: खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल आज होंगे
रुद्रपुर, अगस्त 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत जिले में खिलाड़ियों के प्रथम चरण के चयन ट्रायल पूरे होने के बाद रिक्त खेल विधाओं के लिए एक बार फिर जिला स्तरीय ओपन चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की के अनुसार ट्रायल आज यानी सोमवार को सुबह आठ बजे मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में होंगे। ट्रायल में 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिभाग का मौका मिलेगा। बालक वर्ग में 17-19, 19-21 और 21-23 आयु वर्ग और बालिका वर्ग में 17-19, 19-21 और 21-23 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन ट्रायल में एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, ताइक्वांडो, कराटे, टेबल टेनिस, जूडो, कबड्डी और वॉलीबॉल समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.