Rudrapur News: खिलाड़ियों ने दिखाई तकनीकी दक्षता
रुद्रपुर, जुलाई 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। स्थानीय श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला में ऋषि मार्शल आर्ट्स अकैडमी एंड इंस्टिट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से आयोजित दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर एवं बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। शिविर में शहर के विभिन्न विद्यालयों के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 21 खिलाड़ियों ने येलो, ग्रीन और ऑरेंज बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। ग्रेडिंग परीक्षा का संचालन अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं फोर्थ डॉन ब्लैक बेल्ट ऋषि पाल भारती के निर्देशन में किया गया। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों की किहोन, काता, कुमिते तथा मौखिक ज्ञान की विस्तृत जांच की गई। दो दिनों तक चले कठोर प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.