Rudrapur News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग
रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- Rudrapur News: खटीमा। उमरूखुर्द गांव में बुधवार रात खाना बनाते समय महबूब के घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे घरवाले घबरा गए। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने आग बुझा दी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर यूनिट ने सुरक्षा की दृष्टि से घर का निरीक्षण किया और एलपीजी सिलेंडर की जांच कर उसे सुरक्षित किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की टीम में फायरमैन राजेश मेहता, मनोज कुमार, पुष्कर राम और चालक मकबूल हुसैन शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.