Rudrapur News: खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, छह नमूने लिए
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को दिनेशपुर क्षेत्र के कालीनगर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मिठाई, दूध, चीनी और गुड़ के कुल छह नमूने एकत्र किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही दुकानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: कोटालपोखर क्षेत्र में 20 दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.