रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: खटीमा। क्षेत्र में धान खरीद की प्रक्रिया जारी है। अब तक 47 राइस मिलर्स ने धान खरीद के लिए पंजीकरण कराया है। कच्चे आढ़तियों के माध्यम से धान की तौल में तेजी देखने को मिल रही है। शनिवार को कच्चे आढ़तियों के माध्यम से पांच हजार कुंतल धान की तौल की गई। जबकि शुक्रवार तक तीन हजार कुंतल धान की तौल हो चुकी थी। इस तरह कच्चे आढ़तियों के माध्यम से अब तक आठ हजार कुंतल धान की तौल की जा चुकी है। वहीं, मंडी समिति में खाद्य विभाग के कांटों पर भी धान की तौल जारी है। शनिवार को खाद्य विभाग के कांटों पर 250 कुंतल धान की तौल हुई, जबकि शुक्रवार तक 357 कुंतल धान की तौल हो चुकी थी। इस प्रकार खाद्य विभाग के कांटों पर अब तक कुल 607 कुंतल धान की तौल की जा चुकी है। कच्चे आढ़तियों के माध्यम से धान खरीद की मात्रा फिलहाल अधिक है। ...