रुद्रपुर, अगस्त 22 -- Rudrapur News: खटीमा। एलायंस क्लब खटीमा की ओर से शनिवार को कंजाबाग रोड स्थित न्यू लाइफ लाइन चेरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 15 लोगों से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शिविर में कार्यक्रम चेयरमैन अमित सक्सेना, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जितेंद्र पारूथी, क्लब अध्यक्ष मनोज कन्याल, नवनीत अरोरा, कमल गहतोड़ी, दीपक चंद, पंकज टम्टा, अंशदीप गंभीर, कुलदीप राणा, राकेश कुमार, मो. आमिल, अकबर हुसैन, मुकेश गुप्ता,राशिद अंसारी, सुमित बंसल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...