Rudrapur News: खटीमा में सफाईकर्मियों ने किया ईओ का घेराव
रुद्रपुर, जुलाई 7 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। आबादी के अनुपात में कर्मियों की नियुक्ति समेत कई मांगों को लेकर मंगलवार को सफाईकर्मियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) का घेराव किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पांच सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाए। सफाईकर्मियों ने तीन दिन के अंदर मांगें पूरी न होने पर हड़ताल का अल्टीमेटम दिया। सफाईकर्मियों के नेता संतोष गौरव ने कहा कि शासन के आदेश के अनुरूप एक हजार की आबादी पर दो कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। इसके लिए कर्मियों की भर्ती की जाए। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। ईओ को चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो काम बंद हड़ताल की जाएगी। घेराव करने वालों में गणेश देवी, गीता देवी, अनीता देवी, जीत देवी, राखी, शालू, जीलो, विनीता देवी, अनिल कुमार, विनोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.